HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने उतरी वकीलों की ‘फौज’, 90 मिनट चली बहस, कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेजा

बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को बचाने उतरी वकीलों की ‘फौज’, 90 मिनट चली बहस, कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेजा

बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे (Bangladeshi Porn Star Riya Barde) को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने गिरफ्तार किया है। उस पर लगे आरोपों के मुताबिक, वह बांग्लादेश की रहने वाली है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे (Bangladeshi Porn Star Riya Barde) को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने गिरफ्तार किया है। उस पर लगे आरोपों के मुताबिक, वह बांग्लादेश की रहने वाली है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। पुलिस को इस मामले में रिया की मां, बहन, भाई और पिता की भी तलाश जारी है।

पढ़ें :- Delhi News : मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव ‘असंवैधानिक और अवैध’, AAP जाएगी सुप्रीम कोर्ट

पुलिस ने रिया को अदालत में पेश किया तो 7 अधिवक्ताओं की टीम ने उसका जमकर बचाव और गिरफ्तारी का विरोध करने की कोशिश की। वकीलों ने ठाणे पुलिस से सवाल किया कि वह किस आधार पर रिया बर्डे (Riya Barde) को बांग्लादेशी साबित कर सकती है? डेढ़ घंटे की तीखी बहस के बाद न्यायाधीश ने रिया को 1 अक्टूबर, 2024 तक ठाणे पुलिस (Thane police) की हिरासत में भेज दिया।

राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी थी रिया बर्डे

रिया बर्डे (Riya Barde) एडल्ट इंडस्ट्री (Adult Industry) में आरोही बर्डे और बन्ना शेख (Arohi Barde and Banna Sheikh) के नाम से मशहूर है। वह राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस (Raj Kundra Production House) से जुड़ी थी। उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में हिल लाइन पुलिस (Hill Line Police) ने 26 सितंबर को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रिया के परिवार के सदस्यों- मां अंजलि बर्डे (उर्फ रूबी शेख), पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र (उर्फ रियाज शेख), और बहन रितु (उर्फ मोनी शेख) पर भी आईपीसी (IPC)  की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मुंबई स्थित पोर्नोग्राफी रैकेट (Pornography Racket) से इनके संबंधों की जांच भी जारी है। इस मामले की रिपोर्ट रिया के एक दोस्त प्रशांत मिश्रा ने की। उन्होंने पुलिस को बताया कि रिया अवैध रूप से भारत में रह रही है।

पढ़ें :- Benefits of drinking cumin water: जीरा का पानी पीने शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है और भी होते हैं कई फायदे

रिया के दोस्त ने की थी पुलिस के पास शिकायत

प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिया के दस्तावेजों की जांच की। विवरण के अनुसार, रिया बर्डे (Riya Barde)  की मां मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अरविंद बर्डे (रिया के पिता) से शादी की है, जो महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। रिया ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए जाली दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाया। बताया गया कि उसके माता-पिता इस समय कतर में हैं। पुलिस के मुताबिक वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में रिया बर्डे (Riya Barde)  को एक बार पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...