इन दिनों अनंत और राधिका की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि आज यानी 12 जुलाई को दोनों जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करने जा रहे हैं। अब बीते दिन अंबानी परिवार ने एंटीलिया में खास शिव शक्ति पूजा रखी थी। जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इसके बाद अंबानी फैमिली ने मेहंदी का फंक्शन होस्ट किया था।
Anant Radhika Wedding: इन दिनों अनंत और राधिका की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि आज यानी 12 जुलाई को दोनों जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करने जा रहे हैं। अब बीते दिन अंबानी परिवार ने एंटीलिया में खास शिव शक्ति पूजा रखी थी। जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। इसके बाद अंबानी फैमिली ने मेहंदी का फंक्शन होस्ट किया था।
लेकिन इस फंक्शन में दुल्हन से ज्यादा अगर किसी के लुक की चर्चा हो रही थी तो वो जाह्नवी कपूर थीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) आज शादी के बंधन में बंधने वालें हैं। अब हाल ही में बीते दिन हुए मेहंदी नाइट सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर के लुक की काफी चर्चाएं हो रही हैं।
अनंत और राधिका के एंटीलिया में बीते दिन खास शिव शक्ति पूजा रखी गई थी। जहां बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। लेकिन अगर इस फंक्शन में दुल्हन राधिका मर्चेंट से भी ज्यादा किसी ने लाइमलाइट लूटी थी तो वो जाह्नवी कपूर थीं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर ने फंक्शन के दौरान मल्टीकलर वाली लहंगा-चोली पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके इस शानदार लुक को देखकर लोगों की नजरें उन पर से हटने का नाम नहीं ले रही थी।
जाह्नवी कपूर ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा शानदार तरीके से निखारने के लिए बालों का जुड़ा बनाया हुआ है, साथ ही गले में हेवी नेकलेस और कानों में बड़े से इयररिंग्स पहना हआ है। माथे पर बिंदी, कजरारी आंखें और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। साथ ही कैमरे के सामने कातिलाना अदाओं से पोज देती हुई फैंस के दिलों पर खंजर चला रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वो अपना बैकलेस डिजाइन वाला ब्लाउज फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वो जब भी अपनी कोई फोटोज इंस्टा पर शेयर करती हैं तो फैंस उनके हर लुक को फॉलो करना पसंद करते हैं।