1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कोर्ट ने बिहार में IPS सुनील नाइक की गिरफ्तार पर जताई नाराजगी, आंध्र प्रदेश पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की रिक्वेस्ट खारिज

कोर्ट ने बिहार में IPS सुनील नाइक की गिरफ्तार पर जताई नाराजगी, आंध्र प्रदेश पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की रिक्वेस्ट खारिज

IPS Sunil Naik arrested : आंध्र प्रदेश पुलिस ने बिहार में IPS ऑफिसर सुनील नाइक को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मौजूदा डिप्टी स्पीकर रघुराम कृष्णम राजू को हिरासत में टॉर्चर करने के मामले में हुई है। राजू ने इस मामले में नाइक के शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई थी। इस बीच, पटना की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी के तरीके पर नाराजगी जाहिर की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPS Sunil Naik arrested : आंध्र प्रदेश पुलिस ने बिहार में IPS ऑफिसर सुनील नाइक को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मौजूदा डिप्टी स्पीकर रघुराम कृष्णम राजू को हिरासत में टॉर्चर करने के मामले में हुई है। राजू ने इस मामले में नाइक के शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई थी। इस बीच, पटना की एक कोर्ट ने गिरफ्तारी के तरीके पर नाराजगी जाहिर की है।

पढ़ें :- ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला, जाने कब और कहा से मिलेगी ट्रेने

इस मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर दामोदर ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने डिप्टी स्पीकर रघुराम कृष्णम राजू को हिरासत में टॉर्चर करने के मामले में बिहार में IPS ऑफिसर सुनील नाइक को गिरफ्तार किया है। मौजूदा डिप्टी स्पीकर रघुराम कृष्णम राजू को हिरासत में टॉर्चर करने में सुनील नाइक के शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पटना की एक कोर्ट ने IPS ऑफिसर को बिहार में उनके घर से जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, उस पर कड़ी आपत्ति जताई। कोर्ट ने रघुराम कृष्ण राजू से जुड़े केस के सिलसिले में ट्रांजिट रिमांड की रिक्वेस्ट खारिज कर दी और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में गंभीर प्रोसीजरल वायलेशन की ओर इशारा किया। कोर्ट ने गिरफ्तारी के तरीके पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सुनील नाइक को 30 दिनों तक गिरफ्तार न किया जाए।

कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि उन्होंने पहले भी कानूनी उपायों के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जांच में सहयोग करने की इच्छा जताई थी। बता दें कि IPS ऑफिसर सुनील नाइक YSRCP सरकार के समय में डेप्युटेशन पर CID आंध्र प्रदेश में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने के बाद, वह बिहार लौट आए थे।

पढ़ें :- 'एपस्टीन सिर्फ़ अमेरिका में नहीं, पूरे इंडिया में है बिहार में लड़कियां गायब हो रहीं...' पप्पू यादव का बड़ा बयान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...