IPL News : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार शाम खेला गया मैच फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला है। जिसमें हार और जीत का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। लेकिन, इस मैच के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ की अपील पर 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के जरिए आउट करार दिया गया। जिस पर बल्लेबाज ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, आईपीएल ने अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा जुर्माना लगाया है।
IPL News : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार शाम खेला गया मैच फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला है। जिसमें हार और जीत का नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। लेकिन, इस मैच के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ की अपील पर ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के जरिए आउट करार दिया गया। जिस पर बल्लेबाज ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, आईपीएल ने अंगकृष रघुवंशी पर बड़ा जुर्माना लगाया है।
आईपीएल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटर और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 38 के दौरान IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। रघुवंशी को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल” करने से संबंधित है।
यह घटना 5वें ओवर में हुई, जब ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ (खेल में बाधा डालने) के कारण आउट दिए जाने के बाद, रघुवंशी ने गुस्से में अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर मारा और उसके बाद उसी तरह गुस्से में अपना हेलमेट डगआउट में फेंक दिया। रघुवंशी ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सज़ा को स्वीकार कर लिया।