1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of drinking barley water: डायबिटीज को कंट्रोल करता है और किडनी को हेल्दी रखने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं कई फायदे

Benefits of drinking barley water: डायबिटीज को कंट्रोल करता है और किडनी को हेल्दी रखने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं कई फायदे

जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,डाइट्री फाइबर, आयरन,कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स सेहत के लिए लाभदायक होते है। डेली जौ का पानी पीने से शरीर को पोषण मिलता है। आइये जानते हैं जौ का पानी पीने से क्या फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking barley water: जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,डाइट्री फाइबर, आयरन,कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स सेहत के लिए लाभदायक होते है। डेली जौ का पानी पीने से शरीर को पोषण मिलता है। आइये जानते हैं जौ का पानी पीने से क्या फायदे होते है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

डेली जौ का पानी पीने से खून में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही बीपी और हार्ट से संबंधित समस्याओं को कम करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक कप जौ का पानी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। वजन को भी कम करता है। इतना ही नहीं जौ का पानी शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में हेल्प करता है। किडनी को भी हेल्दी रखता है।

जौ का  पानी बनाने का तरीका

जौ का पानी बनाने के लिए  एक कप जौ, एक दालचीन और अदरक का टुकड़ा लें। एक पैन में 5 कप पानी और सभी सामग्रियों को डालकर 10 मिनट तक उबाल लें। उसके बाद पानी को एक बर्तन में छान लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद औऱ नींबू का रस मिला कर पी लें।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...