1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Foldable iPhone लाने की तैयारी में Apple; लॉन्च डेट और डिजाइन समेत कई डिटेल्स आयी सामने

Foldable iPhone लाने की तैयारी में Apple; लॉन्च डेट और डिजाइन समेत कई डिटेल्स आयी सामने

Foldable iPhone Update: एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज यानी आईफोन 16 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है, जिसको लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रहती हैं। इन चर्चाओं के बीच एपल अब फोल्डेबल डिवाइसों के मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, सैमसंग, वीवो, वनप्लस जैसे टॉप ब्रांड अपने फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन एपल अभी तक इस मार्केट का हिस्सा नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Foldable iPhone Update: एपल की आगामी स्मार्टफोन सीरीज यानी आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16 Series) का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है, जिसको लेकर समय-समय पर खबरें सामने आती रहती हैं। इन चर्चाओं के बीच एपल अब फोल्डेबल डिवाइसों के मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, सैमसंग, वीवो, वनप्लस जैसे टॉप ब्रांड अपने फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन एपल अभी तक इस मार्केट का हिस्सा नहीं है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

विश्लेषक जेफ पु के हवाले से 9to5Mac की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल साल 2026 की दूसरी तिमाही में एक फोल्डेबल आईपैड या मैकबुक पेश कर सकता है। साथ ही इसी साल के अंत तक कंपनी एक फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करने वाली है। सितंबर 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल आईफोन भी पेश किया जा सकता है। पिछली रिपोर्टों से पता चला है कि फोल्डेबल आईपैड या मैकबुक हाइब्रिड पर कुछ समय से काम चल रहा है। यह डिवाइस 18.8 इंच डिस्प्ले के साथ एक ऑल-स्क्रीन मैकबुक या फोल्डेबल आईपैड के रूप आ सकता है।

पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐप्पल ने अपने फोल्डेबल आईफोन के लिए सैमसंग के साथ एक सप्लाई डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप सीरीज की तरह टॉप-डाउन फोल्डिंग डिज़ाइन हो सकता है। वहीं, द इंफॉर्मेशन की मानें तो एपल का फोल्डेबल आईफोन विचार चरण से आगे बढ़ गया है और कंपनी ने डिवाइस के लिए कंपोनेंट का उत्पादन करने के लिए एशियाई सप्लायरों से संपर्क किया था, जिसे आंतरिक रूप से V68 के रूप में जाना जाता है।

हालांकि, इस मामले पर एपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं है, क्योंकि कंपनी का अपने आगामी लॉन्च को आखिरी क्षण तक गुप्त रखने का इतिहास रहा है। उदाहरण के लिए, एपल ने आईफोन 16 की उपस्थिति की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है, जिसे अगले महीने रिलीज़ किया जा सकता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...