1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. जल्द ग्लोबल लॉन्च होगी Aprilia RS440, कंपनी ने साझा किया टीजर

जल्द ग्लोबल लॉन्च होगी Aprilia RS440, कंपनी ने साझा किया टीजर

Aprilia RS440 Global Launch: मिडिलवेट सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इटालियन ब्रांड अप्रिलिया अपनी नई बाइक आरएस 440 (Aprilia RS 440) लेकर आने वाली है। कंपनी इस बाइक को 7 सितंबर 2023 को ग्लोबली लॉन्च करेगी। इसका टीजर भी कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Aprilia RS440 Global Launch: मिडिलवेट सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इटालियन ब्रांड अप्रिलिया अपनी नई बाइक आरएस 440 (Aprilia RS 440) लेकर आने वाली है। कंपनी इस बाइक को 7 सितंबर 2023 को ग्लोबली लॉन्च करेगी। इसका टीजर भी कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है।

पढ़ें :- New Generation Maruti Swift : नई स्विफ्ट में तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है , इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रिलिया अपनी नई बाइक आरएस 440 (Aprilia RS 440) पर काफी लंबे समय से काम कर रही है। कुछ महीने पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान विदेशों में कई बार देखा गया, जबकि कुछ दिनों में पहले इसे भारत में भी देखा गया है। जिसके बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि ग्लोबल लॉन्च के बाद कंपनी आने वाले समय में भारत में RS440 को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

इटालियन सुपर बाइक ब्रांड अपनी इस बाइक का प्रोडक्शन भारत में महाराष्ट्र के पुणे के बाहर बारामती में कर सकती है। अप्रिलिया की ओर से आरएस 440 के टीजर की बात करें तो इसका लुक काफी शानदार है। इसमें स्प्लिट -एलईडी हैडलाइट्स मिलते हैं। इसके फ्रंट फेस के अलावा, साइड पैनल, इसका पतला टेल सेक्शन, स्प्लिट सीटें, अंडरबेली एग्जॉस्ट और खुला फ्रेम भी आरएस660 के जैसे दिखाई पड़ते हैं। आरएस 440 स्पोर्टी लुक में लॉन्च होगी।

यह बाइक लिक्विड -कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 45 bhp की पावर जनरेट में सक्षम है। इंजन को छह -स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ एक क्विक शिफ्टर भी आएगा। अप्रिलिया आरएस 440 (Aprilia RS 440) 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। यह एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम पर बेस्ड है। इसमें एबीएस भी मिलेगा और रियर डिस्क से इसे पूरा किया जाएगा। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Ferrato Disruptor : ओकाया फेराटो डिसरप्टर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च , जानें कीमत और रेंज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...