1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में है….तो जान लें कहां मिल रहा अवसर

क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में है….तो जान लें कहां मिल रहा अवसर

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकाली है. 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए यह जरूरी खबर होगी कि यदि वे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो उन्हें मध्यप्रदेश में हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा सुनहरा मौका दिया जा रहा है. यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकाली है. 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

पढ़ें :- भूखे मरने से अच्छा अपने गांव लौट जाएं...,कोराना जैसे दौर का सताने लगा मजदूरों को डर, बोले-जब तक गैस की स्थिति सामान्य न होगी वापस नहीं आएंगे

इन पदों पर होगी नियुक्ति

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- 69 पद

लिफ्टमैन- 1 पद
वाहन चालक- 8 पद

कुछ पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव भी जरूरी है.

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है.

पढ़ें :- 'घर से भागीं, धर्म बदला और रचाई शादी... ' छतरपुर की दो मुस्लिम बहनों की लव स्टोरी थाने में आई सामने

SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है.

आवेदन की प्रक्रिया

पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

जहां मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP मिलेगा.

इसके बाद लॉग इन कर के फॉर्म भरा जा सकता है.

पढ़ें :- ट्रेन में युवती के साथ कोच अटेंडेंट ने की छेड़खानी और खुल गया लव जिहाद का राज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...