1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Argentina Earthquake : अर्जेंटीना सीमा के पास चिली में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Argentina Earthquake : अर्जेंटीना सीमा के पास चिली में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

अर्जेंटीना की सीमा के पास उत्तरी चिली में बृहस्पतिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Argentina Earthquake :अर्जेंटीना की सीमा के पास उत्तरी चिली में बृहस्पतिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप चिली के समयानुसार रात नौ बजकर 51 मिनट पर 117 किलोमीटर गहराई में आया। इसका केंद्र चिली के सैन पेड्रो डी अटाकामा से 45 किलोमीटर (28 मील) दक्षिण-पूर्व में था। चिली प्रशांत महासागर में तथाकथित ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...