LSG's Playing XI : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था, जहां उनको आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिल पाये थे। लेकिन, पिछले ऑक्शन में जब लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हे अपने साथ जोड़ा तो फैंस को उम्मीद थी। अर्जुन को ज्यादा मौके मिल पाएंगे। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने दावा किया है कि एलएसजी में भी उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
LSG’s Playing XI : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था, जहां उनको आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिल पाये थे। लेकिन, पिछले ऑक्शन में जब लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हे अपने साथ जोड़ा तो फैंस को उम्मीद थी। अर्जुन को ज्यादा मौके मिल पाएंगे। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने दावा किया है कि एलएसजी में भी उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में फिलहाल मयंक यादव, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान और आवेश खान जैसे अनुभवी और तगड़े तेज गेंदबाज मौजूद हैं। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि एलएसजी की घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए अर्जुन के लिए प्लेइंग इलेवन की राह आसान नहीं दिख रही है। उनको पूरे सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। एलएसजी की चुनौतियों पर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं और चलिए वहां जाते भी नहीं हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उनके लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इस लाइनअप में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी हैं। इतने सारे तेज गेंदबाज होने के बाद वह कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि जब तक बहुत ज्यादा चोटें न आएं तब तक उनका कोई केस बनता है।” हालांकि, अश्विन की बात काफी हद तक ठीक भी लगती है क्योंकि टीम में इतने सारे तेज गेंदबाज और ऑल राउंडर हैं, जो अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं तो उनको मौका मुश्किल ही लगता है।
बता दें कि साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। तेंदुलकर ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। लेकिन, वह अपने आईपीएल करियर में केवल 5 मैच ही खेल पाये हैं, जिनमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाले 2024 सीजन में भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था।