1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखा पत्र, पूछा क्या E20 से होने वाले नुकसान की कार कंपनियां करेंगी भरपाई?

अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को लिखा पत्र, पूछा क्या E20 से होने वाले नुकसान की कार कंपनियां करेंगी भरपाई?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार दिन में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने के मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार दिन में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने के मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी।  पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने का मुद्दा उठाने वाले केजरीवाल ने कहा कि वाहन बनाने वाली 29 कंपनियों को पत्र लिखा है। पूछ रहे हैं कि पेट्रोल में इथोनॉल मिलाए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। वह इस मामले में क्या कह रहे हैं?

पढ़ें :- लोकसभा में पेपर लीक बिल पर तीखी बहस, प्रियंका गांधी ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर सरकार से मांगा जवाब

केजरीवाल आगे बोले, कंपनियों का ओनर मैन्युअल कहता है कि 2023 से पहले की बनी गाड़ियों में उपयोग होने वाले पेट्रोल में 10 फीसदी से अधिक एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता है। सरकार जनता के हित को न सोचकर गलत कार्य करने में लगी है और इससे लोगों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है।

पढ़ें :- मॉनसून की पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ का पुल, आवाजाही ठप, कांग्रेस बोली-फ्रेंड्स, देखिए BJP का 'करप्शन मॉडल'

पढ़ें :- 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, ये आंकड़े नहीं ,युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाजों की दास्तां है : राहुल गांधी

‘कल जाऊंगा शोरूम और…’

उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी हुई है और यह समझने के लिए तैयार नहीं है कि जनता की समस्या क्या है। केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। कहा कि कल वह कुछ वाहन शोरूम में जाकर इस मामले पर शोरूम मालिकों से बात करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ऑटो मैकेनिकों से बात करेंगे और लोगों से बात करेंगे कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने फिर कहा कि इसको जनता पर थोपा जाना ठीक नहीं है सरकार इस पर पुनर्विचार करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...