1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना तो सपा नेता बोले-2027 चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होने जा रही

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना तो सपा नेता बोले-2027 चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होने जा रही

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'राजा बाबू' उर्फ अखिलेश जी! इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है। विकास के नाम पर आपको सिर्फ 'सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला' ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने 'चांद' के भरोसे छोड़ दिया। ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, ओपी राजभर के इस बयान पर सपा नेता फाखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नूरमंज़िल मानसिक चिकित्सालय लालबाग़ लखनऊ मे मैंने डॉक्टर नायडू जी से बात कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है। वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई। हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं। ओपी राजभर के इस बयान पर सपा नेता फाखरुल हसन चांद ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 2027 के चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होने जा रही है।

पढ़ें :- पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश जी! इस समय कन्नौज की आपकी सांसद निधि का खर्च पूरे देश में चर्चा का विषय है। विकास के नाम पर आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? उजाला सिर्फ इन्हीं की गलियों में करना है? जाटव, धानुक, धोबी, लोधी की गलियों को आपने ‘चांद’ के भरोसे छोड़ दिया। ये सब भी आपके ही लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं।

वैसे इस मामले में आपका और आपकी पार्टी का पुराना रिकॉर्ड है। हक खा जाने का। सपा की वजह से ओबीसी आरक्षण को सिर्फ यादवों और मुस्लिमों ने खाया। जिसकी वजह से आज हमारे, पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, फकीर, बंजारा समेत पूरा अति पिछड़ा और दलित समाज के बच्चे ईंट-गारा ढो रहे हैं, रिक्शा चला रहे हैं या ढाबों पर प्लेट धो रहे हैं। आपकी सपा सरकार के 13 सालों में हमारी दो-दो पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं।

पढ़ें :- NEET पेपर लीक पर देशभर में सियासी संग्राम, पटना में लाठीचार्ज, लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ता लठ लेकर तैनात, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

ओपी राजभर ने आगे लिखा, आपकी सरकार ने हमें कमजोर किया, जिसका असर आपके मुस्लिम और यादव समीकरण में भी दिखता है। वही दबंगई, वही गुंडई, जो आपकी पार्टी और आपने सिखाई। हर जगह आपके गुंडे हमें मारते-पीटते हैं। मुरादाबाद और बांदा की हमारी बहनें वही झेल रही हैं। उनके साथ आपके अपने गुंडे ‘बत्तमीजी’ कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं। किसी को हिन्दू होने का दर्द झेलना पड़ रहा है तो किसी को गैर यादव ओबीसी यानी कुर्मी। अखिलेश जी अगर कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए, कोई आपकी पार्टी छोड़ना चाहता है तो छोड़ने दीजिए। डरा-धमकाकर कब तक किसी को रोक लेंगे?

अखिलेश जी आपको दिक्कत ओम प्रकाश राजभर से है, परेशानी राजभर है तो राजभर से लड़ो न! जो करना है, मेरे साथ करो। गैर यादव ओबीसी और दलित जातियों के हित के लिए जान देने की नौबत आई तो ये ओम प्रकाश न झुकेगा और न ही रुकेगा। हम अति पिछड़ों को पिटवाना और धमकाना बंद करो अखिलेश। और गुंडई करने से आपकी पार्टी बचने वाली नहीं है, सपा टूट कर ही रहेगी। बचाना है तो पहले खुद में सुधार करिए। फिर अपनी पार्टी में।

वहीं, ओपी राजभर के इस बयान पर सपा नेता फाखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नूरमंज़िल मानसिक चिकित्सालय लालबाग़ लखनऊ मे मैंने डॉक्टर नायडू जी से बात कर ली है। आपकी बीमारी अभी लाइलाज नहीं है, ठीक हो जायेंगे। आपका प्राइवेट रूम नंबर 420 बुक है, आप एडमिट हो जायें। आपकी बीमारी का पूरा खर्च समाजवादी पार्टी उठायेगी। हालांकि भाजपा से रोज़ सुबह दाना मिल रहा है आपको लेकिन चलिये 2027 के चुनाव के बाद आपकी राजनीति समाप्त होनी है तो दाना आगे काम आयेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जल्दी पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जायें।

पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...