1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. राहुल गांधी ने सरकार से दागा सवाल, बोले-छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों? धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा

राहुल गांधी ने सरकार से दागा सवाल, बोले-छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों? धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा

NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र शाहिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन (Pellet Guns) से घायल छात्र शाहिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मोदी सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई आपके सामने है। इनके ऊपर पैलेट गन से हमला किया गया। ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है।

पढ़ें :- CJP Protest: सीजेपी ने सरकार के सामने रखी तीन मांगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े

मोदी सरकार ने देश के भविष्य पर हमला किया है, हजारों युवाओं पर चलाई गई पैलेट गन 

वो भी इसलिए क्योंकि इन युवाओं का पेपर लीक हुआ है, जिसके खिलाफ ये प्रदर्शन कर रहे थे। मोदी सरकार ने देश के भविष्य पर हमला किया है, जो सिर्फ तीन मांगें रख रहे हैं। पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। दूसरी मांग छात्रों से बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो व तीसरी मांग नरेंद्र मोदी छात्रों और देश से माफी मांगें।

छात्र की एक आंख नहीं खुल रही है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा

पढ़ें :- DU ने छात्रों से जंतर-मंतर जाने पर एक्शन की बात कही, राहुल गांधी बोले-स्टूडेंट्स के डेमोक्रेटिक अधिकारों का इस्तेमाल पर धमकाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और अब उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने घायल छात्र को दिखाया ​जिसमें उन्होंने दावा किया कि एक छात्र को उस समय पैलेट गन (Pellet Guns) लगी, जब वह हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस छात्र की एक आंख नहीं खुल रही है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा। इन छात्रों की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन पर कार्रवाई की गई।

पढ़ें :- गोरखपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण का निमंत्रण न मिलने पर BJP के दिग्गज सांसद का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि कांग्रेस और प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, जिस वजह से पेपर लीक हुआ, उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया जाए। दूसरी, छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देश के हजारों छात्रों से माफी मांगें।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) इस आपराधिक शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक हैं। शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। मेरे भाई को गोली लगी, हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इसकी वजह वही हैं। उन्हें जाना होगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने यह भी कहा कि घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय उनकी मांगों को सुना जाना चाहिए।

पैलेट गन से घायल छात्र शाहिल ने की इंसाफ की मांग। कहा ‘इंकलाब जिंदाबाद’।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...