1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. फरवरी में सरकार बनते ही सबके पानी के मौजूदा बिल माफ कर दूंगा…केजरीवाल का बड़ा दावा

फरवरी में सरकार बनते ही सबके पानी के मौजूदा बिल माफ कर दूंगा…केजरीवाल का बड़ा दावा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने अरविंद केजरीवाल ट्रांसपोर्ट नगर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, अभी मुझे पता चला कि मेरे जेल जाने के बाद मेरे पीछे से इन्होंने आप लोगों को परेशान करने के लिए पानी के गलत बिल भेज दिये।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने अरविंद केजरीवाल ट्रांसपोर्ट नगर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, अभी मुझे पता चला कि मेरे जेल जाने के बाद मेरे पीछे से इन्होंने आप लोगों को परेशान करने के लिए पानी के गलत बिल भेज दिये। आज इस मंच से कह के जा रहा हूं, जिस जिस के गलत बिल आये हैं भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में फिर से सरकार बना देना सबके पानी के मौजूदा बिल माफ कर दूंगा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

उन्होंने कहा, मैं भी मेकैनिकल इंजीनियर रहा हूं। जब TATA STEEL में नौकरी करता था तब हम भी कंपनी में इस दिन को मनाया करते थे। जब पहली बार मैं यहां इस मैदान में आपके बीच आया था तो ये मैदान कच्चा था तब आपने ये मांग रखी थी कि इसे पक्का बनवा देना, आज ये पक्का बन गया है। जो कहा वो किया।

जब मैं जेल गया तो LG चला रहे थे दिल्ली को, जब LG के पास पॉवर थी तो कुछ अच्छा काम करते। कोई एक काम बता दो जो तुम्हारी BJP के LG ने किया हो दिल्ली के अंदर। उन्होंने काम रोकने का काम किया, कूड़ा फैला दिया चारों तरफ, सड़कें टूटी पड़ी हैं, सीवर ओवर फ्लो कर रहे हैं। अब चिंता मत करना केजरीवाल बाहर आ गया है तुम्हारे सारे काम करा दूंगा।

केजरीवाल ने कहा, मोदी जी कहते हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू नहीं की, उत्तर प्रदेश में तो लागू है ना लेकिन वहां के मरीज़ भी दिल्ली आकर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज करवाते हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी अच्छी है कि पूरे देश के लोगों का इलाज करेंगे, उनका दिल से स्वागत है। अगर मोदी जी को योजना इतनी अच्छी होती तो फिर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता?

मुझे काम करना आता है, मुझे गाली देनी नहीं आती। मैं जब 10 साल पहले लोगों के घरों में जाता था तो वो मुझे अपने पानी-बिजली के 8,000-10,000 के बिल दिखाते थे और कहते थे कि ये बिल भरें या बच्चों को पढ़ायें। मैंने कहा था कि एक बार सरकार बना दो तो सब बिल माफ़ कर दूंगा और सरकार बनने के बाद ही सारे बिजली और पानी के पुराने बिल माफ़ कर दिये।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...