1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, 10-2 से हराकर लगातार हासिल की चौथी जीत

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, 10-2 से हराकर लगातार हासिल की चौथी जीत

हांगझोऊ में पुरुष हॉकी में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत की ये लगातार चौथी जीत है और अब भारत ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asian Games 2023: हांगझोऊ में पुरुष हॉकी में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत की ये लगातार चौथी जीत है और अब भारत ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 4 गोल दागे। वहीं वरुण भी 2 गोल और शमशेर, मनदीप, ललित और सुमित ने एक-एक गोल किया। अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा।

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत

बता दें कि, पहले क्वार्टर में ही भारतीय हॉकी टीम ने 8वें मिनट में पहला गोल दाग दिया। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम लगातार पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेलते हुए गोल दागती रही।

बता दें कि, भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। उसने पूल-ए के अपने मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। फिर टीम इंडिया ने 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। अब पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत का चौका लगाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...