1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Himachal Pradesh High Court Recruitment: असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्यून सहित कई पदों [पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Himachal Pradesh High Court Recruitment: असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्यून सहित कई पदों [पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्यून, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, जज राइटर/पर्सनल असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर कुल 18 वैकेंसी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट https://hphighcourt.nic.in/ पर जाकर करना है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्यून, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, जज राइटर/पर्सनल असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर कुल 18 वैकेंसी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट https://hphighcourt.nic.in/ पर जाकर करना है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी को आरम्भ हुई थी. आवेदन की आखिरी दिनांक 26 फरवरी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, जजमेंट राइटर/पर्सनल असिस्टेंट की 5 वैकेंसी है. जबकि स्टेनोग्राफर एवं असिस्टेंट लाइब्रेरियन की एक-एक, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की दो और प्यून की नौ वैकेंसी है.

शैक्षणिक योग्यता

जजमेंट राइटर/पर्सनल असिस्टेंट – ग्रेजुएशन की डिग्री एवं स्टेनोग्राफर, जजमेंट राइटर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर या स्टेनो टाइपिस्ट के रूप में किसी ऑर्गनाइजेशन में काम करने का 8 वर्ष का अनुभ. स्टेनोग्राफी स्पीड अंग्रेजी में 110 शब्द प्रति मिनट. टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 55 शब्द प्रति मिनट.

स्टेनोग्राफर – ग्रेजुएशन के साथ स्टेनो टाइपिस्ट या जजमेंट राइटर या स्टेनोग्राफर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव. अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट. अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 50 शब्द प्रति मिनट.

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर- ग्रेजुएशन की डिग्री एवं स्टेनो टाइपिस्ट के रूप में तीन साल का अनुभव. अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी स्पीड 90 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 45 शब्द प्रति मिनट.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

असिस्टेंट लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स की डिग्री या लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री के साथ लाइब्रेरी अटेंडेंट के रूप में तीन साल का अनुभव.

प्यून- हाईस्कूल पास होना चाहिए.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...