1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो में भजन कीर्तन , जश्न और उत्साह का माहौल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो में भजन कीर्तन , जश्न और उत्साह का माहौल

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर के देशों में बने मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना, सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर के देशों में बने मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना, सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो में राम जन्मभूमि स्थापना समिति के सदस्यों ने विदेशी मित्रों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले जश्न मनाया। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भी हर्ष और उत्साह का महौल है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, त्रिनिदाद और टोबैगो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने लड्डू बांटे। साथ ही कहा कि अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकांड, रामचरितमानस का आयोजन हो रहा है। रामायण के संदेश ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : यूके हाई कोर्ट में एस्ट्राजेनेका कंपनी कबूली ने साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, को लेकर नेपाल से लेकर मॉरीशस और ऑस्ट्रेलिया तक भगवान राम के भक्त इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाते देखे गए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

कार्यक्रम को लेकर  मॉरिशस के मंदिरों में दीये जलाए गए। इस दौरान मंदिर में सुंदरकांड और राम जाप का आयोजन किया गया है। वहीं मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने पत्नी संग मंदिर में दीप जलाएं। उन्होंने कहा- आईये मिलकर अयोध्या में राम की वापसी का जश्न मनाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...