1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बारिश के मौसम में इन सब्जियों से करें परहेज, बन सकते हैं इंफेक्शन का कारण

बारिश के मौसम में इन सब्जियों से करें परहेज, बन सकते हैं इंफेक्शन का कारण

बरसात के मौसम में खानपान के लिहाज से कुछ सब्जियों से दूरी बनाना सेहत के लिए अच्छा रहता है। मानसून के मौसम में इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में इन सब्जियों में बैक्टीरिया, फंगस और कीड़े पनपने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vegetables To Avoid In Monsoon : बरसात के मौसम में खानपान के लिहाज से कुछ सब्जियों से दूरी बनाना सेहत के लिए अच्छा रहता है। मानसून के मौसम में इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में इन सब्जियों में बैक्टीरिया, फंगस और कीड़े पनपने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। मानसून में हवा में नमी और उमस बढ़ने से ये सब्जियां पेट में इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त का कारण बन सकती हैं। आइये जानते है किन सब्जियों से परहेज करना चाहिए।ये सब्जियां जिन्हें बरसात में घर नहीं लाना चाहिए।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां: जमीन के पास उगने के कारण इनमें मिट्टी की गंदगी, बैक्टीरिया और कीड़े आसानी से चिपक जाते हैं।

फूलगोभी और पत्तागोभी: इनकी परतों और फूलों के बीच नमी के कारण फंगस और छोटे कीड़े छिपे रहते हैं, जो आसानी से साफ नहीं होते।

मशरूम: नमी वाले वातावरण में उगने के कारण इनमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।

बैंगन: बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर एलर्जी या पेट खराब हो सकता है।

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद

शिमला मिर्च: बरसात के मौसम में इसमें मौजूद तत्व पेट में ऐंठन, मतली और लूज मोशन की समस्या पैदा कर सकते हैं।

कच्ची सब्जियां और सलाद: बिना पकी सब्जियों में साल्मोनेला और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं।

संक्रमण से बचने के जरूरी टिप्स
गर्म पानी से धोएं: अगर पत्तेदार सब्जियां खानी ही हैं, तो उन्हें कम से कम 15-20 मिनट के लिए नमक या सिरके वाले गुनगुने पानी में भिगोकर रखें।

अच्छी तरह पकाएं: सब्जियों को आधा पका या कच्चा खाने के बजाय पूरी तरह से उबालकर या पकाकर ही खाएं ताकि सारे कीटाणु मर जाएं।

ताजा भोजन लें: बारिश में खाना जल्दी खराब होता है, इसलिए हमेशा ताजा बना हुआ गर्म भोजन ही खाएं

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...