1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नशे के खिलाफ नौतनवां में गूंजा जागरूकता का संदेश, ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली रैली

नशे के खिलाफ नौतनवां में गूंजा जागरूकता का संदेश, ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली रैली

नशा मुक्ति के संदेश के साथ नौतनवां में निकली जागरूकता रैली

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नौतनवां की ओर से शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित करने के बाद हरी झंडी दिखाकर किया।

पढ़ें :- लखनऊ: पंचायत सहायकों के धरने में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- ‘किसी पर कार्यवाही हुई तो अगला धरना सीएम आवास पर होगा’

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाज में फैल रही नशे की बुराई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान सराहनीय पहल है। उन्होंने लोगों से नशे का त्याग कर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

रैली के दौरान लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा छोड़ने का संदेश दिया गया। रैली में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अशोक रौनियार, अनिल जायसवाल, रवि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...