1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya News : राज्यपाल आनंदी बेन पटेले ने रामलला का किया दर्शन, आज कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Ayodhya News : राज्यपाल आनंदी बेन पटेले ने रामलला का किया दर्शन, आज कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

यूपी की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने शुक्रवार सुबह रामलला (Ram Lalla) के दर्शन किए। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंची हैं। पहले दिन विद्या कुंड और सीता कुंड का अवलोकन किया था साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की भित्ति प्रदर्शन को देखा था।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने शुक्रवार सुबह रामलला (Ram Lalla) के दर्शन किए। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंची हैं। पहले दिन विद्या कुंड और सीता कुंड का अवलोकन किया था साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की भित्ति प्रदर्शन को देखा था।

पढ़ें :- धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ही रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह वह रामलला के दरबार में पहुंची और दर्शन पूजन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान जिले के 501 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्री स्कूल किट सौंपेंगी। बेसिक शिक्षा (Basic Education) के 10 और प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट क्लास चलाने के लिए एलईडी (LED) प्रदान करेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...