1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ram Mandir Pran Pratishtha : अमेरिका में भी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धूम, टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे जय श्री राम के उद्घोष

Ram Mandir Pran Pratishtha : अमेरिका में भी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धूम, टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे जय श्री राम के उद्घोष

अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ आज 22 जनवरी  को शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ आज 22 जनवरी  को शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। वहीं  अमेरिका बसे रामभक्तों के बीच इस ऐतिहासिक क्षणों का उल्लास मनाने के लिए  राम जन्मभूमि प्राण.प्रतिष्ठा कार्यक्रम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के फेमस टाइम स्क्वायर पर भी दिखाया जाएगा। खबरों के मुताबिक अमेरिका के हर शहर में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया जाएगा। अयोध्या में हो रहे  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विशेष आयोजन को लेकर  विदेशों में राम भक्तों की धूम देखी जा रही है। वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका के फेमस टाइम्स स्क्वायर पर ढोल की गूंज के साथ ही। जय श्री राम के नारे लगाए गए। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। उत्सव में सैकड़ों हिंदुओं ने हिस्सा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...