10th Deepotsav Event Schedule : आज (7 नवंबर 2026) वो दिन आ ही गया, जिसका करोड़ों रामभक्तों को महीनों से इंतजार था। शनिवार को अयोध्या नगरी भगवान राम की भक्ति में डूबने वाली है। जिसकी महीनों से तैयारी चल रही थी। दरअसल, दीपावली से एक दिन पहले रामनगरी में 10वें भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इसके साथ लेजर शो व ड्रॉन के प्रदर्शन से पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। आइये जानते हैं कि दीपोत्सव में आज होने वाले प्रमुखा कार्यक्रमों के बारें में-
10th Deepotsav Event Schedule : आज (7 नवंबर 2026) वो दिन आ ही गया, जिसका करोड़ों रामभक्तों को महीनों से इंतजार था। शनिवार को अयोध्या नगरी भगवान राम की भक्ति में डूबने वाली है। जिसकी महीनों से तैयारी चल रही थी। दरअसल, दीपावली से एक दिन पहले रामनगरी में 10वें भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इसके साथ लेजर शो व ड्रॉन के प्रदर्शन से पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। आइये जानते हैं कि दीपोत्सव में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारें में-
अयोध्या में दीपोत्सव के प्रमुख आयोजन
शोभायात्राएं: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक रामायण पर आधारित 21 से अधिक भव्य झांकियां और शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं।
विशिष्ट अतिथियों का आगमन: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
दर्शन एवं पूजन: दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और 1:55 से 2:15 बजे के बीच राम मंदिर में रामलला के दर्शन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।
रामकथा पार्क के कार्यक्रम: दोपहर 3:10 बजे से शोभायात्रा व प्रदर्शनी का अवलोकन, 3:30 बजे श्रीराम-सीता अवतरण व भरत मिलाप, तथा 3:45 से 5:15 बजे तक प्रतीकात्मक श्रीराम राज्याभिषेक और संत सम्मान समारोह होगा।
सरयू आरती: शाम 5:35 बजे से नया घाट पर भव्य सरयू आरती का आयोजन होगा।
दीपोत्सव और विश्व कीर्तिमान: शाम 6:00 बजे से राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस दौरान लेजर शो और स्वदेशी ड्रोनों के जरिए आसमान में रामायण की मनमोहक झांकियां दिखाई जाएंगी।
सांस्कृतिक संध्या: रात में अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।