सपा नेता आजम खान के साथ ही हज कमेटी के तत्कालीन सचिव लईक अहमद, डॉक्टर एमएए खान, अमीश डेवलपर्स के मालिक मोहम्मद अयूब और मुस्तकीम अहमद पर भी एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें आरोप है कि, इन्होंने हज समिति के नियमों का उल्लंघन करके जमीन बेची, जिसके कारण सरकार को दो करोड़ आठ लाख रुपये से ज्यादा राजस्व का नुकसान हुआ है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक के बाद एक मुकदमों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। अब आजम खान के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर हज कमेटी की करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन एक प्राइवेट बिल्डर को बेचने के मामले में विजिलेंस ने दर्ज कराई है।
सपा नेता आजम खान के साथ ही हज कमेटी के तत्कालीन सचिव लईक अहमद, डॉक्टर एमएए खान, अमीश डेवलपर्स के मालिक मोहम्मद अयूब और मुस्तकीम अहमद पर भी एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें आरोप है कि, इन्होंने हज समिति के नियमों का उल्लंघन करके जमीन बेची, जिसके कारण सरकार को दो करोड़ आठ लाख रुपये से ज्यादा राजस्व का नुकसान हुआ है।
यह एफआईआर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के लखनऊ सेक्टर थाने में दर्ज हुई है। FIR नंबर 0018 है और यह 8 सितंबर को दोपहर करीब पौने तीन बजे दर्ज की गई। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 12, 13(1) (बी) और 13 (2) लगाई गई हैं। यानी धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप इस केस में शामिल हैं।