1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bada Mangal 2026 :  कल है जेठ महीने का आखिरी बड़ा मंगल , हनुमान जी को चढ़ायें चोला और बूंदी का प्रसाद

Bada Mangal 2026 :  कल है जेठ महीने का आखिरी बड़ा मंगल , हनुमान जी को चढ़ायें चोला और बूंदी का प्रसाद

पवनपुत्र को समर्पित ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल अब अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान श्री राम और हनुमान जी के मिलन का दिन माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bada Mangal 2026 :  पवनपुत्र को समर्पित ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल अब अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान श्री राम और हनुमान जी के मिलन का दिन माना जाता है। इस कार इस पूरे मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है।साल 2026 का आखिरी और आठवां बड़ा मंगल कल यानि 23 जून को पड़ने मनाया जाएगा।

पढ़ें :- 07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

हवन और आरती
आखिरी बड़ा मंगल का पुण्यफल पाने के लिए पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और अंत में खैर की लकड़ी से हवन और आरती करना बिल्कुल न भूलें।

गुड़हल और गुलाब अर्पित करें
बड़ा मंगल की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए साधक को हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प जैसे गुड़हल, गुलाब आदि और तुलसी दल विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए।

तुलसी को एक दिन पूर्व तोड़ लें
बड़ा मंगल की पूजा वाले दिन हनुमान जी की पूजा में चढ़ाई जाने वाली तुलसी को एक दिन पूर्व तोड़ लेना चाहिए।

लाल रंग की झंडी अवश्य चढ़ाएं
आखिरी बड़ा मंगल वाले दिन साधक को हनुमान जी की पूजा में विशेष रूप से सिंदूर का चोला और लाल रंग की झंडी अवश्य चढ़ाना चाहिए।

पढ़ें :- 'योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वैदिक मैथ्स!' राजनाथ सिंह ने अयोध्या में किया बड़ा ऐलान

गुड़-चना और मौसमी फल अर्पित करें
ऐसे में बड़ा मंगल की पूजा के समय साधक को बूंदी, बेसन के लड्डू, चूरमा, गुड़-चना और मौसमी फल अर्पित करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...