1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bahraich News: नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, दो बच्चियों पर किया अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

Bahraich News: नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, दो बच्चियों पर किया अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग ने भले ही पांच भेड़ियों को पकड़ लिया है लेकिन लोगो में अब तक दहशतकम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार की रात 12 बजे के करीब हरदी थाने के ग्राम पंचायत मैकुपुरवा के मजरा गड़रियन पुरवा गांव की रहने वाली 11 साल सुमन को घर के अंदर हमला कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग ने भले ही पांच भेड़ियों को पकड़ लिया है लेकिन लोगो में अब तक दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार की रात और बुधवार की तड़के सुबह जिले के दो अलग अलग जगहों पर भेड़िये ने बच्चियों पर हमला किया। अपने जबड़े में दबाकर ले जाने की कोशिश की।

पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब हरदी थाने के ग्राम पंचायत मैकुपुरवा के मजरा गड़रियन पुरवा गांव की रहने वाली 11 साल सुमन को घर के अंदर हमला कर दिया।  सुमन अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर मां की आंख खुल गई। चीख पुकार सुनकर लोगो आ गए और भेड़िया सुमन को छोड़ कर भाग गया।

वहीं दूसरा मामला खैरीघाट थाने के भवानीपुर के महिजिदिया गांव की रहने वाली शिवानी अपनी मां के साथ छप्पर के नीचे चरपाई पर सो रही थी। बुधवार की तड़के सुबह 4:45 बजे भेड़िये ने शिवानी को अपने जबड़े में दबाकर खींच ले गया। मां की चीख सुनकर आस के लोग आ गए जिसकी वजह से भेड़िया बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गया। दोनो घायल बच्चियों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। बाद में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

 

पढ़ें :- सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...