1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Balrampur News : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने जा रहे 10वीं के तीन छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, मची चीख पुकार

Balrampur News : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने जा रहे 10वीं के तीन छात्रों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, मची चीख पुकार

यूपी के बलरामपुर जिले में शनिवार की दोपहर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने जा रहे तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गई। बता दें कि तीनों छात्र एक ही बाइक पर परीक्षा केंद्र देखने हरिहरगंज जा रहे थे। रास्ते में एक वाहन को ओवरटेक करते समय बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

By santosh singh 
Updated Date

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले में शनिवार की दोपहर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने जा रहे तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गई। बता दें कि तीनों छात्र एक ही बाइक पर परीक्षा केंद्र देखने हरिहरगंज जा रहे थे। रास्ते में एक वाहन को ओवरटेक करते समय बहराइच की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सेखुइया के पास हुआ। सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज (Sundar Das Ramlal Inter College) में 10वीं के विद्यार्थी विकास कुमार (18), सरस्वती विद्या मंदिर (Saraswati Vidya Mandir) में 10वीं के छात्र अजय यादव (18) निवासी बेला कोड़री तथा सरस्वती विद्या मंदिर (Saraswati Vidya Mandir)  में 10वीं की पढ़ाई करने वाले मोतीपुर दादव गांव (Motipur Dadav village) निवासी शिवम कुमार (18) की हादसे में मौत हुई है।

बहराइच रोड (Bahraich Road) पर पार्वती इंटर कॉलेज हरिहरगंज (Parvati Inter College Hariharganj) में तीनों विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा सोमवार से थी। तीनों दसवीं के विद्यार्थी थे। एक साथ ही शहर में कमरा किराये पर लेकर पढ़ाई कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह (Inspector in charge Durgesh Kumar Singh) ने बताया कि तीनों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। बाइक को अजय यादव (Ajay Yadav) चला रहा था। हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। बताया कि ट्रक को थाने ले आया गया है। एफआईआर (FIR) दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...