1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangkok taxi mobile shop : चलती-फिरती दुकान बनी बैंकॉक की ये टैक्सी, यात्रियों को मुफ्त में मिल रहा है जरूरत का हर सामान!

Bangkok taxi mobile shop : चलती-फिरती दुकान बनी बैंकॉक की ये टैक्सी, यात्रियों को मुफ्त में मिल रहा है जरूरत का हर सामान!

आप टैक्सी में यात्रा कर रहें हो और उसमें सुपरमार्केट की सुविधा मिल जाए तो सफर का आनंद दोगुना हो जाएगा। बैंकॉक में ड्राइवर ने अपनी कैब को चलती-फिरती मुफ्त की दुकान बना दिया ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangkok taxi mobile shop : आप टैक्सी में यात्रा कर रहें हो और उसमें सुपरमार्केट की सुविधा मिल जाए तो सफर का आनंद दोगुना हो जाएगा। बैंकॉक में ड्राइवर ने अपनी कैब को चलती-फिरती मुफ्त की दुकान बना दिया ।
इंटरनेट पर इन दिनों एक बेहद कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आप बैंकॉक में सफर कर रहे हों तो हो सकता है कि आपकी कैब भी किसी सुपरमार्केट जैसी दिखे।

पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि

जैसा कि वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है। एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को जरूरत के सामान से भर रखा है। वहां मोजे, टूथब्रश, बेबी पाउडर से लेकर शीशा और बिल्लियों का खाना तक रखा है। इस टैक्सी की सबसे मजेदार बात ये है कि लोग बिना एक भी पैसा दिए जो चाहें ले सकते हैं।

दरअसल, थाईलैंड के बैंकॉक में ड्राइवर लगभग 10 सालों से यह पहल चला रहे हैं। यात्री अक्सर इस कलेक्शन को देखकर खुश होते हैं और अच्छी-खासी टिप देते हैं, जिसका इस्तेमाल वे कैब में सामान दोबारा भरने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर टैक्सी ड्राइवर की इस दरियादिली को देखकर लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर  प्रतिक्रिया
कमेंट्स सेक्शन ड्राइवर की दरियादिली और यात्रियों को मिले शानदार अनुभव की तारीफ़ों से भरा हुआ था।

एक व्यक्ति ने लिखा, “थाई लोग सच में बहुत क्रिएटिव होते हैं।”

पढ़ें :- नन्हें बच्चे की आवाज सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, शेयर किया वीडियो

एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, “मुझे यह बहुत पसंद आया,” वहीं किसी और ने कहा, “हमारी पसंद की टैक्सी।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...