1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Crisis : एयर इंडिया ने ढाका से भरी उड़ान , 205 यात्रियों को लेकर पहुंची दिल्‍ली

Bangladesh Crisis : एयर इंडिया ने ढाका से भरी उड़ान , 205 यात्रियों को लेकर पहुंची दिल्‍ली

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद राजनीतिक उथल पुथल के बीच एयर इंडिया एयरलाइंस ने बुधवार सुबह राजधानी नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद राजनीतिक उथल पुथल के बीच एयर इंडिया एयरलाइंस ने बुधवार सुबह राजधानी नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया।

पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए

खबरों के अनुसार, ए 321 नियो विमान से संचालित एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान मंगलवार देर रात ढाका से रवाना हुई, जिसके जरिए छह बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया है। एयर इंडिया ने ढाका एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद इस विशेष उड़ान का संचालन किया है।

एयर इंडिया ने देर रात जारी बयान में कहा कि एयरलाइन नई दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगा। इससे एक दिन पहले कंपनी ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान को रद्द कर दिया था, लेकिन शाम की उड़ान को तय समय पर रवाना किया। विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस भी आज से तय समय-सारिणी के मुताबिक ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेंगी।

बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के कारण उपज नए हालातों के बीच  एयरलाइन कंपनियों ने मंगलवार को ढाका के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं।

पढ़ें :- Afghanistan : अफगानिस्तान के स्कूल में धमाके से थर्रा गया पूरा इलाका, 7 छात्रों की गई जान, 97 घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...