1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Bangladesh crisis : बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ए एम अमीनुद्दीन ने दिया इस्तीफा

Bangladesh crisis : बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल ए एम अमीनुद्दीन ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बुधवार को देश के अटॉर्नी जनरल ए एम अमीनुद्दीन ने इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को बताया गया कि यह संकटग्रस्त देश हिंसक प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शासन परिवर्तन की तैयारी कर रहा है, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh crisis : बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बुधवार को देश के अटॉर्नी जनरल ए एम अमीनुद्दीन ने इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को बताया गया कि यह संकटग्रस्त देश हिंसक प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शासन परिवर्तन की तैयारी कर रहा है, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक अमीनुद्दीन ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। मैंने पत्र में इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत कठिनाइयों का उल्लेख किया है।” अमीनुद्दीन ने कोई और विवरण देने से इनकार किया है। उन्हें 08 अक्टूबर-2020 को राष्ट्रपति ने अटार्नी जनरल नियुक्त किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...