तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली (200 Units of Free Electricity) का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए। CM विजय ने अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया।
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली (200 Units of Free Electricity) का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए। CM विजय ने अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के पहले तीन आदेश:
– हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री।
– हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन।
– महिला सुरक्षाबल का गठन।
“वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय” के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की अब हो गई शुरुआत
विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Indoor Stadium) में अपने पहले संबोधन में कहा कि “वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय” के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की शुरुआत अब हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और वही सत्ता के एकमात्र केंद्र होंगे। विजय ने सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, विदुधलाई चिरुथिगल काची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और वाम दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि टीवीके की जीत उन्हीं की वजह से हुई, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया।
तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो गया है। VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बना ली है। थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi, Leader of the Opposition in the Lok Sabha) भी शामिल हुए। वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था। थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ।बता दें कि पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी।
विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके के लीडर के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए एक लेटर दिया था। जिसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए इनवाइट किया था। राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 को या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा है। विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि ‘मैं खुश हूं।