Bangladesh Voting 2026 : बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को वोटर्स के लिए वोटिंग जारी है। यह अगस्त 2024 में स्टूडेंट की अगुवाई में हुए बगावत और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पहला चुनाव है, जिसमें लंबे समय से नेता रहीं शेख हसीना की सरकार गिरा दी गई थी। इस संसदीय चुनाव को देश के लोकतंत्र का एक अहम टेस्ट माना जा रहा है। इस चुनाव में तीन नेता प्रधानमंत्री के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।
Bangladesh Elections 2026 : बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को वोटर्स के लिए वोटिंग जारी है। यह अगस्त 2024 में स्टूडेंट की अगुवाई में हुए बगावत और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पहला चुनाव है, जिसमें लंबे समय से नेता रहीं शेख हसीना की सरकार गिरा दी गई थी। इस संसदीय चुनाव को देश के लोकतंत्र का एक अहम टेस्ट माना जा रहा है। इस चुनाव में तीन नेता प्रधानमंत्री के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं, जिसमें लगभग 1 मिलियन सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं – जो देश के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इंतज़ाम है।बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव करीब 13 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर 300 पार्लियामेंट्री सीटों के लिए 299 सांसदों को चुनेंगे। गुरुवार रात तक आने वाले चुनाव नतीजों से अगले प्रधानमंत्री का फैसला होगा। दरअसल, वोटिंग लोकल टाइम के हिसाब से शाम 4:30 PM तक चलेगी; जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। गुरुवार देर रात यह साफ हो जाएगा कि सरकार किसकी बन रही है। हालांकि, नतीजे शुक्रवार सुबह तक आने की उम्मीद है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख़्तापलट और उनके देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अब तक मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार चल रही थी। लेकिन, अब पड़ोसी देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी नेता तारिक रहमान इस पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शिफुकर रहमान और नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के नेता नाहिद इस्लाम भी प्रधानमंत्री पद का अहम चेहरा हैं।