1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Protest : शेख हसीना की बेटी का छलका दर्द , मां को देखने और गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी

Bangladesh Protest : शेख हसीना की बेटी का छलका दर्द , मां को देखने और गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद राजनीतिक उथल पुथल के बीच बने अशांति के माहौल में दर्द ही दर्द है। देश में हिंसक प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Protest : बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद राजनीतिक उथल पुथल के बीच बने अशांति के माहौल में दर्द ही दर्द है। देश में हिंसक प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। उग्र विरोध-प्रदर्शन के बीच शेख हसीना सेना के विमान से ढाका से भारत पहुंचीं। इसके लिए उन्होंने सेना के AJAX1431 विमान का इस्तेमाल किया। बांग्लादेश में छात्रों के सरकार विरोधी-प्रदर्शनों के कारण हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़ने के बाद भारत में शरण ली है।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

ऐसे वक्त में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने देश में लोगों की जान जाने से,साथ ही ऐसे कठिन समय में अपनी मां को ‘‘देख नहीं पाने से, उन्हें गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी हैं।’’

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...