1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki News : अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरों ने 8 किलो चांदी समेत 25 लाख रुपये की चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Barabanki News : अवसानेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरों ने 8 किलो चांदी समेत 25 लाख रुपये की चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यूपी (UP) में बाराबंकी जिले (Barabanki District) के हैदरगढ़ स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Shri Avsaneshwar Mahadev Temple) में मंगलवार रात चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह तक घुस गए और चांदी के छत्र समेत करीब 8 किलो चांदी व अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए।

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी (UP) में बाराबंकी जिले (Barabanki District) के हैदरगढ़ स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Shri Avsaneshwar Mahadev Temple) में मंगलवार रात चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह तक घुस गए और चांदी के छत्र समेत करीब 8 किलो चांदी व अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पढ़ें :- भारतीय सेना में 20 वर्ष सेवा देने के बाद कुलदीप सिंह बने यूपी पुलिस के उप निरीक्षक

बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। प्रत्यक्ष संकेतों से सामने आया है कि एक चोर ने मंकी मास्क पहन रखा था, जिससे पहचान छिपाई जा सके। हैदरगढ़ के कोतवाल (Hydergarh Police Station In-charge) अभिमन्यु मल्ल (Abhimanyu Mall) ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

चिंताजनक पहलू यह है कि मंदिरों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। बुधवार सुबह ही जानकारी मिली कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र (Baddopur Police Station Area) के भगौली तीर्थ (Bhagauli Tirth) स्थित मंदिर से भी पूजा सामग्री चोरी कर ली गई। पिछले एक महीने के भीतर जिले के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

पढ़ें :- पत्नी की मौत के आरोप से आहत पति ने फंदे से लटककर दी जान, लिखा- मैं यह कलंक लेकर नहीं जी सकता...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...