1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News : पिता स्टेशन पर छूटे तो ट्रेन से कूदी किशोरी, वहशी दरिंदे ने आउटर पर दबोचा और किया दुष्कर्म, GRP पुलिस से छुपाई घटना

Bareilly News : पिता स्टेशन पर छूटे तो ट्रेन से कूदी किशोरी, वहशी दरिंदे ने आउटर पर दबोचा और किया दुष्कर्म, GRP पुलिस से छुपाई घटना

यूपी (UP) के बरेली जिले से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिटी रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर किसी वहशी ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि से ट्रेन से लौट रही थी।

By santosh singh 
Updated Date

बरेली। यूपी (UP) के बरेली जिले से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिटी रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर किसी वहशी ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि से ट्रेन से लौट रही थी।

पढ़ें :- रिपोर्ट : उज्जैन में मोहन यादव के परिवार ने धड़ाधड़ खरीदे प्लाट! कांग्रेस बोली- राम मंदिर के बाद अब महाकाल उज्जैन में भी मची है लूट

परिवार के साथ पूर्णागिरि (Purnagiri) से लौट रही एटा की 14 वर्षीय किशोरी (Teenage Girl Jumped) से बरेली सिटी स्टेशन (Bareilly City Station) के पास किसी वहशी ने दुष्कर्म किया। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बरेली सिटी स्टेशन (Bareilly City Station)  के आरपीएफ स्टाफ (GRP Team)  के मुताबिक, गुरुवार रात साढ़े नौ बजे एक किशोरी बदहवास अवस्था में उनके पास आई और बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरपीएफ की सूचना पर जीआरपी की टीम किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से बरेली आ गए। तब तक किशोरी के पिता भी अस्पताल पहुंच गए।

रेलवे स्टेशन पर ही छूट गए थे पिता

एसपी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि पिता, मौसी व रिश्तेदारों के साथ वह ट्रेन से पूर्णागिरि मेले से लौट रही थी। सिटी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पिता कुछ सामान लेने नीचे उतरे। ट्रेन चलने लगी तो उसमें सवार होने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया। वह स्टेशन पर ही छूट गए। यह देखकर किशोरी भी ट्रेन से कूद गई।

किशोरी ने एसपी को बताया कि वह प्लेटफॉर्म से आगे आउटर पर गिरी। वहां मिले वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे आरोपी के हुलिये की जानकारी लेंगे। तब तक जीआरपी टीम (GRP Team) स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

पढ़ें :- मोदी सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा, मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें तेज

स्थानीय पुलिस से छुपाई घटना, एसएसपी खुद पहुंचे

जीआरपी (GRP) ने घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस से दूरी बनाए रखी। शुरू में कोतवाली प्रभारी से लेकर किसी अधिकारी को घटना के बारे में नहीं बताया गया। जिला अस्पताल से किशोरी के आने का मेमो जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को जानकारी हुई। उसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य (SSP Anurag Arya) , एसपी सिटी मानुष पारीक (SP City Manush Pareek)समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एक सीओ व स्टाफ को जीआरपी की मदद के लिए लगा दिया गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...