Bengal 2nd Phase Voting Live : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जिसमें सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 (1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, वोटिंग के बीच हिंसा और ईवीएम खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नदिया में मतदान से पहले सुबह करीब 5:30 बजे चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हात्रा पंचायत में बूथ नंबर 52 पर भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर कथित रूप से बदमाशों के एक गिरोह ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने बाद में भाजपा पोलिंग एजेंट को बचाया और उन्हें चापड़ा रूरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मोशर्रफ का इलाज चल रहा है। उनके सिर में चोट लगी है और छह टांके लगाए गए हैं। वहीं, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हुआ। इस दौरान CRPF के जवान कुछ लोगों को वहां से हटाकर ले गए। कुछ लोग वोटिंग प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी वहां से हटाकर ले गए।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के शुरुआती घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने बताया कि ये घटनाएं कई जगहों से रिपोर्ट की गईं, जिनमें छपरा, शांतिपुर, निमतला और भांगर शामिल हैं।