1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Best Color For Car : सबसे ज्यादा बिकती है इस रंग की कार, ज्यादा समय तक दिखेगी नयी, रिलेस पर मिलेंगे अच्छे दाम

Best Color For Car : सबसे ज्यादा बिकती है इस रंग की कार, ज्यादा समय तक दिखेगी नयी, रिलेस पर मिलेंगे अच्छे दाम

कार खरीदते समय आपको डिजाइन, सेफ़्टी और माइलेज एक साथ-साथ एक और बात भी ध्यान रखना चाहिए, वह कार का रंग। किसी भी कार का रंग उसके मालिक के बहुत ज्यादा अहम है। दरअसल, एक सही रंग की गाड़ी आपको बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा तो देती है...

By Abhimanyu 
Updated Date

Best Color For Car : कार खरीदते समय आपको डिजाइन, सेफ़्टी और माइलेज एक साथ-साथ एक और बात भी ध्यान रखना चाहिए, वह कार का रंग। किसी भी कार का रंग उसके मालिक के बहुत ज्यादा अहम है। दरअसल, एक सही रंग की गाड़ी आपको बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा तो देती है और जब आप इसे रिसेल करते हैं तो इसकी वेल्यू भी ज्यादा मिलती है। ऐसे में नई कार खरीदने से पहले आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किस रंग की कार बेस्ट है।

पढ़ें :- Tata Motors Sale : टाटा मोटर्स सेल ने जारी किए बिक्री के आंकड़े , कंपनी ने बेचे इतने वाहन

भारत में इस रंग की कार का बोलबाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में बाकी रंगों के मुकाबले सफेद रंग की गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। देश में पहली कार खरीदने वाले हर 10 में से 4 लोग सफेद रंग की कार खरीदते हैं और भारत में 40 फीसदी नई कारें सफेद रंग की हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा भी सफेद कारों पर किया जाता है। सफेद के बाद क्रमशः ग्रे, सिल्वर, ब्लैक और ब्लू रंगों को पसंद किया गया है। इसके अलावा सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले लोग भी इस रंग को खूब पसंद करते हैं। इसलिए, अगर आप सफेद रंग की कार खरीदते हैं तो इसे बेचते समय आपको ग्राहकों की कमी नहीं होगी और ज्यादा डिमांड की वजह से इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।

इसलिए सफेद कारों की डिमांड ज्यादा

सफेद कारों को सबसे ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसे मेंटेन करना बहुत आसान है। बाकी कारों तुलना में इसमें गंदगी का पता भी कम चलता है, क्योंकि इस रंग में धूल छिप जाते हैं। डेंट या स्क्रैच आने पर भी बाकी रंगों के मुकाबले सफेद में कम पता चलता है। गर्मियों में इस रंग की कार कम हीट अब्जॉर्ब करती है। जिससे गर्मी का एहसास कम होता है। वहीं, इस रंग की कार की विजिबिलिटी (Visibility) अच्छी होती है, ये सड़कों पर दूर से भी नजर आती है। मौनसून के समय या रात में ड्राइव के दौरान इस रंग की कार को देखना सबसे आसान होता है। इस तरह यह सुरक्षा के मामलें में भी बाकी गाड़ियों से बेस्ट होती है।

पढ़ें :- 2024 Harley-Davidson Range : 2024 हार्ले-डेविडसन की बड़ी बाइक रेंज हुई लॉन्च , जानें बुकिंग और  कीमत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...