1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. बकरीद को खास व यादगार बनाने के लिए दिल्ली के इन जगहों में  घूमने की कर सकतें हैं तैयारी

बकरीद को खास व यादगार बनाने के लिए दिल्ली के इन जगहों में  घूमने की कर सकतें हैं तैयारी

Celebrate Bakrid 2025 : बकारीद का त्यौहार (Bakrid Festival) इस साल 6 या 7 जून को मनया जाएगा। बकरीद को लेकर मुस्लिम परिवार में तैयारियों की जल्दी मची हुई है। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद अल्लाह की इबादत, कुर्बानी और त्याग का पर्व है। इस त्यौहार का नाम बकरीद है तो जाहिर है यह बकरों से संबधित है।

By santosh singh 
Updated Date

Celebrate Bakrid 2025 : बकारीद का त्यौहार (Bakrid Festival) इस साल 6 या 7 जून को मनया जाएगा। बकरीद को लेकर मुस्लिम परिवार में तैयारियों की जल्दी मची हुई है। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद अल्लाह की इबादत, कुर्बानी और त्याग का पर्व है। इस त्यौहार का नाम बकरीद है तो जाहिर है यह बकरों से संबधित है। यह पर्व ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) जून माह में मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha)  को बकरीद (Bakrid) के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद अल्लाह की इबादत, कुर्बानी का पर्व है।

पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर

इस त्योहार में मुस्लिम लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाते है। आप भी बकरीद को मजेदार तरीके से मनाना चाहते हैं या इस दिन अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की तैयारी कर रहें हो तो कुछ खास जगह घूम कर अपने इस पर्व को यादगार बना सकतें हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में रहते हैं तो इन जगहों में मनाये बकरीद याद करेंगे हमेशा यहां बिताया हुआ पल।

जामा मस्जिद
जामा मस्जिद दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में एक मस्जिद है जामा मस्जिद। जामा मस्जिद पर बकरीद की नमाज में हजारों लोग  नमाज अदा करते हैं। बताते चले कि बकरीद के दिन सुबह की नमाज पढ़ने के बाद आप वहां के बाजार का भी मजा उठता सकतें है।

चांदनी चौक
बतातें चले कि ईद-उल-अजहा के मौके पर आप दिल्ली के चांदनी चौक में भी अपने टाइम को बिता सकतें हैं। यहां के फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा करने बाद यहां बिक रहें मिठाइयों और सेवइयों की खरीदारी भी कर सकते हैं।  वहीं यहां के बने मजेदार चीजों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

शाही ईदगाह
शाही ईदगाह यह दिल्ली की बहुत ही प्रसिद्ध ईदगाह है यहां के ईदगाह में हजारों लोग एक साथ नमाज पढ़ते हैं। वहीं बकरीद अल्लाह की इबादत, कुर्बानी और त्याग का त्यौहार माना जाता है। यह ईदगाह एकता की मिसाल भी दिखाता है। यहां हजारों लोग मिलकर नामाज पढ़ते हैं।

पढ़ें :- Monsoon Trekking Point :  ये ट्रेकिंग पॉइंट मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक, फिसलन आम हो जाती है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...