नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit इवेंट में दुनियाभर से टेक दिग्गज आए हुए है। समिट में, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत जीआई कॉफी लाउंज में भारत जीआई कॉफी का स्वाद चखा।
Bharat GI Tag Coffee : नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit इवेंट में दुनियाभर से टेक दिग्गज आए हुए है। समिट में, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत जीआई कॉफी लाउंज में भारत जीआई कॉफी का स्वाद चखा। पिचाई के मॉनसून मालाबार कॉफी (Monsoon Malabar Coffee) की चुस्की लेते हुए और उसकी तारीफ में ‘वाह’ कहते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कॉफी लाउंज भारत जीआई (Coffee Lounge India GI) पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत के भौगोलिक संकेत (GIP) उत्पादों को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने गूगल और अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई (Alphabet CEO Sundar Pichai) के Bharat GI स्टॉल पर कॉफी पीते हुए वीडियो अपने X हैंडल से शेयर किया है। इसके बाद Bharat GI ने भी अपने X हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया। पीयूष गोयल ने सुंदर पिचाई के कॉफी पीने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जब सुंदर पिचाई ने Bharat GI टैग वाले इस कॉफी का एक सिप लिया होगा, तो लगा होगा कि यह सच में वर्थी है। दुनिया AI Impact Summit में भारत GI कॉफी का आनंद ले रही है।
When @SundarPichai drops by for a sip, you know it’s truly worth it! ☕
The world is raising a cup to Bharat GI Coffee at #IndiaAIImpactSummit2026.
पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, वैश्विक राजनेता और उद्योगपति होंगे शामिल
📍 Bharat GI Coffee Lounge, Bharat Mandapam (Hall 14, First Floor)
🗓️ 17–20 February pic.twitter.com/fMdgJocKU3— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 19, 2026
भारत सरकार ने ‘Bharat GI’ नाम से एक नई राष्ट्रीय पहल शुरू की है। इसका मकसद है कि भारत के जियोग्रैफिकल इंडिकेशन (GI) टैग वाले प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में पहचान मिले। इसे DPIIT यानी डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड के तहत रखा गया है।
GI टैग का मतलब है कि किसी प्रोडक्ट की पहचान उसकी भूगोलिक उत्पत्ति, खेती-प्रक्रिया और टेस्ट की क्वॉलिटी से होती है। इसमें खास इलाके की कॉफी चाय मसाले या हस्तशिल्प शामिल हैं ये सिर्फ कॉफी तक ही लिमिटेड नहीं है