HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bharat Nyay Yatra: मणिपुर से ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे राहुल गांधी, 6200 KM पदयात्रा 14 जनवरी से होगी शुरू

Bharat Nyay Yatra: मणिपुर से ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे राहुल गांधी, 6200 KM पदयात्रा 14 जनवरी से होगी शुरू

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyay Yatra) निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में पूरी होगी, जोकि करीब 6200 किलोमीटर लंबी होगी। इसके बारे में कांग्रेस की ओर से बुधवार को जानकारी दी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस ‘भारत न्याय यात्रा’ (Bharat Nyay Yatra) निकालने जा रही है। यह पदयात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में पूरी होगी, जोकि करीब 6200 किलोमीटर लंबी होगी। इसके बारे में कांग्रेस की ओर से बुधवार को जानकारी दी गयी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Senior Congress leader Jairam Ramesh) ने ‘भारत न्याय यात्रा’ (Bharat Nyay Yatra) को लेकर जानकारी दी। जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है। मणिपुर से मुंबई तक क़रीब 6200 किलोमीटर की यह लंबी यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक निकाली जाएगी। जो कि 14 राज्यों से होकर निकलेगी।

जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 3 मुद्दे उठाए थे- आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण औऱ राजनीतिक तानशाही। लेकिन भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने राय दी कि राहुल गांधी जी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी जी भी सीडब्ल्यूसी की इच्छा पूरी करने के लिए सहमत हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...