1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-India Relations : भारतीय विद्यार्थियों पर हमलों को रोकने के लिए बहुत मेहनत कर रहा बाइडन प्रशासन : व्हाइट हाउस

US-India Relations : भारतीय विद्यार्थियों पर हमलों को रोकने के लिए बहुत मेहनत कर रहा बाइडन प्रशासन : व्हाइट हाउस

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनका प्रशासन भारतीयों व भारतीय अमेरिकी विद्यार्थियों पर हमलों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US-India Relations : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनका प्रशासन भारतीयों व भारतीय अमेरिकी विद्यार्थियों पर हमलों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।  व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। अमेरिका में बीते कई महीनों से भारतीय और भारतीय अमेरिकी छात्रों पर हमले की खबर आ रही है। इसी बीच गुरुवार (15 फरवरी) को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने हमले से जुड़े मुद्दे को लेकर जानकारी दी।

पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट ,  मार्केट में हाहाकार

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राजनीतिक संचार के कॉर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि हिंसा के लिए कोई बहाना नहीं है। निश्चित रूप से ये नस्ल, लिंग या धर्म और किसी अन्य कारक पर आधारित है। इसे अमेरिका बिल्कुल अस्वीकार्य करता है। अमेरिकी प्रशासन इस तरह के हमले को रोकने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

जॉन किर्बी ने दी चेतावनी
जॉन किर्बी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं उन लोगों को साफतौर पर कहता हूं, जो हमले कर रहे हैं।
वैसे लोगों के बारे में पता चलने पर उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। हाल ही में जॉर्जिया के लिथोनिया में डिपार्टमेंटल स्टोर में पार्ट टाइम करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति विवेक सैनी की जनवरी में हत्या कर दी गई थी। उसे एक नशेड़ी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा फरवरी में इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय में एक भारतीय छात्र सैयद मज़ाहिर अली पर हमला किया गया था।

 

पढ़ें :- जेफरी एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन के राजशाही परिवार में आया भूचाल, किंग्स चार्ल्स ने अपने छोटे भाई को घर से निकाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...