1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की आप सरकार का बड़ा फैसला: दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सीएम आतिशी ने किया एलान

दिल्ली की आप सरकार का बड़ा फैसला: दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सीएम आतिशी ने किया एलान

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ पूजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। छठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में छुट्टी का एलान किया गया है। सीएम आतिशी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ पूजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। छठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में छुट्टी का एलान किया गया है। सीएम आतिशी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने का आग्रह किया था। दरअसल, सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा था। वहीं, अब सीएम आतिशी ने छठ पूजा पर छुट्टी का एलान कर दिया है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...