1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक: दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं-यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक: दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं-यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक

लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। यहां पर सदन की कार्रवाई के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों शख्स को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। यहां पर सदन की कार्रवाई के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों शख्स को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

बताया जा रहा लोकसभा की कार्यवाही के दौरान घुसे दोनों युवकों में एक नाम सागर बताया जा रहा है। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग लोकसभा विजिटर पास से आए थे। वहीं, अब दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच लोकसभा की कार्रवाई को दो बजे तक स्थगित कर दी गयी है।

लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक पर अब सांसदों का बयान आने लगा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है।

इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि, यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं-चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

 

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडिया का मामला: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा नोटिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...