HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Update : चंद घंटों में आने वाला है तूफान, लगातार 48 घंटे बारिश का अलर्ट, UP के जिलों में दिखेगा असर

Big Update : चंद घंटों में आने वाला है तूफान, लगातार 48 घंटे बारिश का अलर्ट, UP के जिलों में दिखेगा असर

यूपी में लू का कहर बरप रहा है। लोग गर्मी और पसीने से तर हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ ताजा अपडेट आया है। बिपोजाय चक्रवात के अगले 48 घंटों में तूफान में बदलने की संभावना है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी में लू का कहर बरप रहा है। लोग गर्मी और पसीने से तर हैं। लखनऊ में तो सूरज अपना कहर बरपा रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहें हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Department) की तरफ ताजा अपडेट आया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 10 सालों में किसान और जवान दोनों को ठगा है : मल्लिकार्जुन खड़गे

बिपोजाय चक्रवात (Bipojay Cyclone) के अगले 48 घंटों में तूफान में बदलने की संभावना है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।आईएमडी ने यह भविष्यवाणी की है।

50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी

आने वाले तीन दिन में गर्मी खूब बढेगी। इसके साथ ही धूल भरी हवाएं (Dusty Winds) चलने के संभावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानि के आज पूर्वी यूपी में हीटवेव के साथ 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में बारिश

पढ़ें :- Viral video: बीजेपी प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल लड़खड़ा कर मंच पर गिर पड़े

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, उन्नाव, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में बारिश हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...