1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘बिग बॉस 18’ स्टार रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फैंस रह गए हैरान

‘बिग बॉस 18’ स्टार रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फैंस रह गए हैरान

‘Bigg Boss 18’ और ‘The 50’ से सुर्खियों में आए रजत दलाल ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जहां सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे.....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश। ‘Bigg Boss 18’ और ‘The 50’ से सुर्खियों में आए रजत दलाल ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जहां सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे। तस्वीरों में रजत अपनी पत्नी के साथ सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान को छिपाकर रखा है।

पढ़ें :- अभिनेता विजय वर्मा के जन्मदिन पर उनकी वेब सीरीज मटका किंग की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगा सीरीज का प्रीमियर

रजत दलाल, जो एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, ‘बिग बॉस 18’ से चर्चा में आए थे। शो के दौरान उनकी और चाहत पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें भी सामने आईं, लेकिन रजत ने कभी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ‘The 50’ में भी दोनों साथ नजर आए, जहां फिर से उनके लिंक-अप की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि अब शादी की खबर के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

रजत की शादी से फैंस के साथ-साथ कई टीवी सितारे भी खुश नजर आए। उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू, अरबाज पटेल और रचित रोझा समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।शादी की पोस्ट से पहले रजत ने एक स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह फैंस के प्यार और आशीर्वाद से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि रजत दलाल की पत्नी कौन हैं? इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वही मिस्ट्री गर्ल हो सकती हैं, जिसका जिक्र उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ के दौरान किया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...