बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग से पहले जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में ये बड़ा उलटफेर देखने केा मिला है। दरअसल, जन सुराज के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भाजपा को दामन थाम लिया।
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग से पहले जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में ये बड़ा उलटफेर देखने केा मिला है। दरअसल, जन सुराज के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भाजपा को दामन थाम लिया।
एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में संजय कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में सक्रिय रूप से काम करने का भी ऐलान किया है।
भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “उनके शामिल होने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा, और मुंगेर में एनडीए की जीत तय है।” वहीं, इस सियासी फेरबदल के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मतदान से ठीक पहले हुए इतने बड़े फेरबदल के पीछे कई मयाने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि, अभी कई प्रत्याशी पाल बदल सकते हैं।