1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार चुनाव 2025 : RJD ने 143 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव 2025 : RJD ने 143 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए गुरुवार को 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए गुरुवार को 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार भी वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'

राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई। पार्टी की ओर से बताया गया कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए शेष 100 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है, वहां जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...