1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar News : जदयू की नई प्रदेश कमेटी से कई दिग्गज बाहर, चौंका देंगे नए नाम

Bihar News : जदयू की नई प्रदेश कमेटी से कई दिग्गज बाहर, चौंका देंगे नए नाम

जनता दल यूनाइटेड (JDU) अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर संगठन को मज़बूत और धारधार बनाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव किए है। संगठन में वैसे लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के नज़र में आने वाले विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर संगठन को मज़बूत और धारधार बनाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव किए है। संगठन में वैसे लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के नज़र में आने वाले विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (National President Nitish Kumar) के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (State President Umesh Kushwaha) ने प्रदेश संगठन को भंग कर दिया और नई कमेटी की घोषणा की है। पिछली जंबो कमेटी जिसमें 300 सदस्य थे, इस बार 115 नेताओं को प्रदेश कमेटी में जगह दी गई है।

पढ़ें :- Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (State President Umesh Kushwaha) ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पार्टी ने फ़ैसला किया है कि कमेटी को छोटा किया जाए ताकि संगठन को धार दिया जाए। साथ ही वैसे लोगों को बाहर किया गया है जो संगठन में निष्क्रिय भूमिका में थे। उमेश कुशवाहा ये भी बताते हैं कि कई लोगों को संगठन में जगह नहीं मिली है। उन्हें अलग से भूमिका दी जाएगी जिनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण होगी।

देखें पदाधिकारियों की सूची

पार्टी के प्रदेश संगठन में 10 उपाध्यक्ष, 1कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव और 9 प्रवक्ता बनाए गए है। सबसे चौंकाने वाली तस्वीर प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में देखी गई है जिसमें पिछली बार शामिल लक्ष्मेश्वर राय, खुर्शीद अहमद, जयकुमार सिंह, डॉ. रंजू गीता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, अशोक कुमार, लखन ठाकुर, मुजाहिद आलम, वीरेंद्र सिंह दांगी, अंजली सिंह, बी.के. सिंह, विश्वनाथ सिंह और टुनटुन प्रसाद जैसे नेताओं को जगह नहीं मिली।

10 उपाध्‍यक्ष

पढ़ें :- Xiaomi YU7 GT ने नूर्बुर्गिंग में पहली बार ड्राइवरलेस कार का बनाया लैप रिकॉर्ड

सूत्र बताते हैं कि कई लोगों को कमेटी में जगह नहीं मिली है। उन्हें पार्टी चुनाव में टिकट दे सकती है। जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष की जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 10 को जगह दी गई हैं। इनमें रविंद्र प्रसाद सिंह, अजीत चौधरी, महाबली सिंह, मुनेश्वर चौधरी, संजय सिंह, हारून रशीद, बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रमिला कुमारी प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

49 प्रदेश महासचिव और 9 प्रवक्ता बनाए

वहीं, इस कमेटी में 49 लोगों को प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिनमें वासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, राणा रणधीर सिंह चौहान, भूमिपाल राय, मेजर इक़बाल हैदर वीरेंद्र कुशवाहा कुछ प्रमुख नाम है। वहीं, इस कमेटी में नौ प्रवक्ता भी बनाए गए हैं जिनके ऊपर पार्टी की बात को मीडिया में रखना है। जदयू के नौ प्रवक्ता नीरज कुमार निहोरा यादव ,अंजुम आरा हिमराज राम अरविंद निषाद भारती मेहता परिमल कुमार अनुप्रिया मनीष कुमार शामिल हैं।

 

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे की राशि गबन मामला: अखिलेश यादव बोले-महापाप की परतें यूं ही खुलती रहीं तो ‘जांच’ की जगह ‘ढांक’ का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...