HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव-RSS-भाजपा का रथ बिहार ही रोकेगा

Bihar News: महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव-RSS-भाजपा का रथ बिहार ही रोकेगा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी पार्टियां एकजुट होने के लिए लगातार रैलियां कर रही हैं। बिहार में आज महागठबंधन की महारैली पूर्णिया में हुई। इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही नहीं थे लेकिन उन्होंने वर्चुअल के जरिए जनसभा को संबोधित किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी पार्टियां एकजुट होने के लिए लगातार रैलियां कर रही हैं। बिहार में आज महागठबंधन की महारैली पूर्णिया में हुई। इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही नहीं थे लेकिन उन्होंने वर्चुअल के जरिए जनसभा को संबोधित किया। साथ ही मोदी सरकार को हटाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने को कहा। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, हम खुश हैं कि पूर्णिया में लाखों लाख की भीड़ जुटी। आज देश टुकड़े-टुकड़े की होने कगार पर पहुंच चुका है।

पढ़ें :- हमें ही नहीं जदयू के भी 99% लोगों को यह सब ठीक नहीं लग रहा है...जानिए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्यों कहीं ये बातें

भाजपाई को कोई शर्म नहीं। अपने अंदाज में लालू ने कहा कि RSS-भाजपा का रथ तब भी बिहार में रोका गया था, इस बार भी इस काम को बिहार से ही किया जाएगा। लालू ने सबसे पहले भीड़ को लेकर कहा कि यह एकजुटता यह प्रमाणित करेगा कि भविष्य में जो लोकसभा चुनाव होने वाला है, वह हम इसी एकता के साथ लड़ेंगे ताकि भाजपा-आरएसएस का सफाया हो।

भाजपा पर नीतीश भी बरसे
इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती और उनकी बहाली का वादा किया। साथ ही कहा कि उनका वेतनमान भी बढ़ेगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एक-एक कर कई भ्रांतियों को हटाने का प्रयास किया। साथ ही कहा कि, अब हम लोग जाति आधारित गणना कर रहे हैं और उसमें सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी ले रहे हैं। दो-तीन महीने के अंदर एक एक चीज की जानकारी मिल जाएगी। इससे गरीबों का उत्थान होगा।

जंगलराज नहीं जनता का राज
इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी निशाना साधा। उनहोंने कहा कि, अभी अमित शाह कह रहे हैं कि ये जंगलराज है। सुन लीजिए ये जनता का राज है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार है जो 5 किलो राशन देकर वोट मांग रही है। वही अनाज जिसे सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राशन जब सड़ रहा है तो फ्री में बांटो। आज यह राशन बांट रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने सांप्रदायिक शक्तियों के सामने कभी घुटना नहीं टेका। भाजपा में कोई लीडर नहीं, सब डीलर हो चुका है। जैसे लालू जी ने इनलोगों की सरकार के सामने कभी घुटना नहीं टेका, वैसे ही उनका बेटा कभी झुकेगा नहीं। नीतीश कुमार ने सही समय पर सही डिसीजन लिया। ये लोग नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ना चाहते हैं।

पढ़ें :- Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...