1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है और उन्हें हक नहीं देना चाहती : कांग्रेस

BJP दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है और उन्हें हक नहीं देना चाहती : कांग्रेस

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि, देश में करीब OBC, दलित और आदिवासी वर्ग के करीब 73% लोग हैं, लेकिन संस्थानों में इन वर्ग के लोगों की संख्या बहुत कम है। इसलिए कांग्रेस देश में जाति जनगणना की बात करती है, ताकि लोगों को उनका हक मिल सके। अगर गिनती होगी तो लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से भागीदारी मिल सकेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि, नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में भेदभाव न हो। इसको लेकर कांग्रेस ने अब भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस के अधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि, BJP दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है और उन्हें हक नहीं देना चाहती।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

कांग्रेस ने एक्स अकाउंट पर लिखा​ कि, मोदी सरकार की मंत्री अनुप्रिया पटेल ने CM योगी को पत्र लिखकर कहा है कि यूपी में BJP सरकार नौकरी देने में भेदभाव करती है। अनुप्रिया पटेल ने लिखा कि योगी सरकार SC-ST और OBC वर्ग के लोगों को ‘अयोग्य’ बताकर नौकरी नहीं देती है। उनके नाम के आगे-‘Not Found Suitable’ लिख दिया जाता है। अनुप्रिया पटेल की इस चिट्ठी ने BJP की पोल खोल दी है और यह साफ कर दिया है कि: BJP दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ भेदभाव करती है और उन्हें हक नहीं देना चाहती।

इसके साथ ही लिखा कि, देश में करीब OBC, दलित और आदिवासी वर्ग के करीब 73% लोग हैं, लेकिन संस्थानों में इन वर्ग के लोगों की संख्या बहुत कम है। इसलिए कांग्रेस देश में जाति जनगणना की बात करती है, ताकि लोगों को उनका हक मिल सके। अगर गिनती होगी तो लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से भागीदारी मिल सकेगी।

 

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...