1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp पर सीक्रेट मैसेज को भेजना आसान हो जाएगा, अब वॉट्सऐप के टेक्स्ट मैसेज में व्यूवंस का मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp पर सीक्रेट मैसेज को भेजना आसान हो जाएगा, अब वॉट्सऐप के टेक्स्ट मैसेज में व्यूवंस का मिलेगा सपोर्ट

WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स वॉट्सऐप (WhatsApp)  एक नया फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स को सीक्रेट मैसेज भेजने में मदद मिलेगी। दरअसल, अब टेक्स्ट मैसेज (Text Messages) के साथ व्यूवंस फीचर  ' (View Once Feature) का सपोर्ट शामिल किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स वॉट्सऐप (WhatsApp)  एक नया फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स को सीक्रेट मैसेज भेजने में मदद मिलेगी। दरअसल, अब टेक्स्ट मैसेज (Text Messages) के साथ व्यूवंस फीचर  ‘ (View Once Feature) का सपोर्ट शामिल किया गया है। इसकी जानकारी वॉट्सऐप (WhatsApp) के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने दी है।

पढ़ें :- वोडाफोन आइडिया और Meta के बीच बड़ी डील : WhatsApp, Facebook और Instagram पर SMV सुविधाएं शुरू

रिपोर्ट्स में बताया है कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। अभी इसको बीटा वर्जन के लिये भी पेश नहीं किया गया है। पहले यह फीचर फोटो और वीडियो आदि को सपोर्ट करता था। अब कंपनी इसको टेक्स्ट मैसेज (Text Messages)  के अंदर शामिल करने जा रही है। एक बार मैसेज में व्यूवंस सपोर्ट आने के बाद यूजर्स किसी भी शख्स को सीक्रेट मैसेज भेजता है, उसके बाद जैसे ही रिसीवर उस मैसेज को पढ़ता है, फिर वह मैसेज ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा।

मैसेज का नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स 

WhatsApp पर व्यूवंस फीचर (View Once Feature) के तहत रिसीव होने वाले मैसेज का ना तो स्क्रीनशॉट्स लिया जा सकता है ना ही उसको एक से ज्यादा बार देखा जा सकता है। यह अपने आप में बेहद ही खास है। इस फीचर का इंतजार वॉट्सऐप के टेक्स्ट मैसेज (Text Messages)  के लिए लंबे समय से किया जा रहा है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट् में बताया गया है कि यह अभी डेवलपमेंट फेज में है।

वॉट्सअप का व्यूवंस फीचर कैसे करेंगे काम?

पढ़ें :- कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 'इंटरनेट बैन', टेक कर्फ्यू' और स्क्रीन टाइम

Wabetainfo की तरफ से एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि व्यूवंस नाम का ये फीचर कैसे काम करेगा? एक बार सेंडर की तरफ से व्यूंस मैसेज (View Once Messages) भेजा जाएगा, जिसके बाद जैसे ही मैसेज रिसीवर द्वारा पढ़ लिया जाता है, उसके बाद मैसेज खुद ब खुद डिलीट हो जाता है। वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स को शामिल करता है। मेटा ने सिंपल से यूजर इंटरफेस में ढेरों फीचर्स को शामिल किया है। हालांकि रिपोर्ट में वॉट्सऐप के टेक्स्ट मैसेज (Text Messages)  के साथ मिलने वाले व्यूवंस की लॉन्चिंग टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...